poetry || Shayari मंज़िल सज कर बैठी है manzil saj kar baithee hai
poetry || Shayari मंज़िल सज कर बैठी है manzil saj kar baithee hai एक इंसान मंज़िल की तलाश में भटकता रहता है तो कोई बेईमान दूसरे का हिस्सा छीनकर खुद पर इतराता है पर तू मुश्किल दौर में भी डटा हुआ है ये तेरा हौसला हर बुराई को तोड़ देगा सोचा जो तूने वो तुझे ज़रूर मिलेगा देख रहा हु मेहनत और चमकता हुआ पसीना सब कुछ बयान कर रहा है हा तूने सबक तो सिखा होगा हर परेशानी में कुछ लोग साथ छोड़ देते है पर तू और निखर जाता है इसी मुसीबत से तेरी हिम्मत जो बढ़ रही है वो तेरे सबर का नतीजा हे और तेरे जो ख्वाब है वो सवार रहे है तू उदास ना हो अगर देर हो जाए जो तूने सोचा वो ना मिले तो कामियाबी का मिजाज़ जरा सा टेढ़ा होता है अगर आसानी से मिल जाए तो उसका मोल कम हो जाता है तू बढ़ता जा आगे बढ़ उसी हिम्मत से मंज़िल सज कर बैठी है तेरी आने की खुशी मे. Poem by Sanjay T ****************************